
कर्णप्रयाग। शुक्रवार को नगर में पहुंचने पर भगवान जगदीशिला यात्रा का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रहे सूबे के पेयजल एवं शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां देवी-देवताओं की यात्राओं का इतिहास प्राचीन है।
इस मौके पर उन्होंने कर्णप्रयाग में पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। उन्होंने खड़ीखाण-पंचपुलिया पेयजल लाइन की मरम्मत पर प्रमुखता से बल दिया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ईश्वरी प्रसाद मैखुरी ने कर्णप्रयाग में स्वच्छ जल की सफाई के लिए योजनाओं और स्टोर टैंकों पर फिल्टर लगाए जाने का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह रावत, नगर अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष गबर सिंह, नगर अध्यक्ष हरीश सती, नगर पंचायत गौचर अध्यक्ष मुकेश नेगी, जिला पंचायत सदस्य भुवन नौटियाल आदि मौजूद थे।
