
टनकपुर। असम राइफल्स में तैनात टनकपुर का एक सैनिक हरियाणा में मृत पड़ा मिला। उसकी मौत कैसे हुई इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलने के बाद परिजन हरियाणा रवाना हो गए हैं। मनिहारगोठ निवासी बहादुर सिंह धरियाल का करीब 35 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण सिंह असम राइफल्स में तैनात था। बृहस्पतिवार की रात परिजनों को कोतवाली के माध्यम से उसके हरियाणा के झज्जर बार्डर में मृत मिलने की सूचना प्राप्त हुई है, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
