खटीमा के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज

खटीमा। पौड़ी में दो से पांच जून तक आयोजित सब जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता खटीमा के बच्चों ने भी कई पदक अपने नाम किए। यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के 30 किग्रा भार वर्ग में अलक्ष्या पब्लिक स्कूल के रवि कन्याल और 47 किग्रा भार वर्ग में नोजगे पब्लिक स्कूल के तनुज कन्याल ने गोल्ड मेडल जीता। 36 किग्रा में नोजगे के नितेश चौसाली और 52 किग्रा में अलक्ष्या के राहुल कन्याल और 54 किग्रा में शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संजय चौसाली ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं 44 किग्रा में नोजगे के सौरभ चौसाली और 58 किग्रा भार वर्ग में अलक्ष्या के संदीप देउपा ने तृतीय स्थान हासिल किया। टीम कोच पूरन बोरा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बाक्ंिसग टीम के यहां पहुंचने पर विधायक धामी सहित तमाम लाेंगों ने उनका भव्य स्वागत किया। विजेताओं को विधायक धामी द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल बोरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, हिमांशु बिष्ट, भुवन जोशी, कैलाश पांडे, अजय मौर्य, सतीश भट्ट, हरि सिंह शिवजी आदि थे।

Related posts