महिला समेत दो ने फांसी लगाई

नई दिल्ली। राजधानी के दो अलग-अलग जगहों पर एक महिला समेत दो ने खुदकुशी कर ली और एक अन्य ने खुदकशी का प्रयास किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कोंडली इलाके में सुमन (23) ने बृहस्पतिवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आठ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने सुमन के पति और उसकी मां पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाया है। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला कोंडली इलाके का है। बृहस्पतिवार को दोपहर 19 वर्षीय आशु ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जांच में पता चला कि आशु कुछ दिनों से परिजनों से बातचीत नहीं करता था। आशंका है कि मानसिक तनाव से उसने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, नांगलोई इलाके में सत्यप्रकाश (36) की बृहस्पतिवार को परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्से में वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसके भाई कमरे में जाकर देखा तो वह अचेत मिला। उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसने जहरीला पदार्थ का सेवन किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Related posts