
गोहर (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार झूठे वायदों से लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने वीरभद्र सिंह से पूछा कि वे बताएं कि साढ़े तीन वर्ष केंद्रीय इस्पात मंत्री रहते हुए उन्होंने हिमाचल तथा मंडी क्षेत्र के लिए क्या किया। उन्होंने नाचन विधानसभा क्षेत्र के जाच्छ, गोहर, पंडोह में भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर के पक्ष में प्रचार कर जनसभा को संबोधित किया। धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार को बने हुए छह माह हो चुके हैं। अब तक कर्मचारी तथा अधिकारियों की अदला और बदली तथा प्रतिशोध की भावना से काम हो रहा है। विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर बेरोजगारों से खिलवाड़ किया है। प्रदेश से लेकर केंद्र तक कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वीरभद्र सिंह अपने मंत्रियों तथा विधायकों को तक नहीं पहचानते हैं।
कांग्रेस किसी भी वायदे पर खरी नहीं उतर सकी है। खामियाजा इसी लोस चुनाव में भुगतना पड़ेगा। पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने कहा कि सस्ते राशन का वायदा भी सरकार पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वादा किया कि अगर वे जयराम को विजय बनाते हैं तो एक महिने में हिमाचल सरकार क ो एक माह में बदल कर दिखाएंगे। पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, नाचन विधायक विनोद कुमार, पूर्व विधायक दिले राम, विधायक रणधीर शर्मा, मंडल भाजपा प्रधान रविंद्र राणा, भूपेश शर्मा, चमन उपमन्यु, कुमार चंद, सराज से गुलजारी लाल मौजूद रहे।
