
मैकलोडगंज। मैकलोडगंज में पिछली रात नशे में धुत्त कुछ तिब्बती लोगों के दो ने देर रात तक हुड़दंग मचाया। वीरवार को क्षेत्र के जोगीवाड़ा रोड पर स्थित एक स्नूकर जोन से शुरू हुई कुछ तिब्बती लोगों में लड़ाई शुक्रवार सुबह तक जारी रही। हुड़दंगियों ने दोपहिया वाहनों को भी क्षति पहुंचाई। आधी रात तक क्षेत्र की फ्रैंड्स कालोनी में दहशत फैलाने वालों में एक स्थानीय तो दूसरा तिब्बती गुट बीड़ का बताया जा रहा है। जब तक इस झगड़े की सूचना पुलिस थाना मैकलोडगंज तक पहुंची, दोनों गुटों में समझौता हो गया। देर रात तक चली लड़ाई से क्षेत्र के होटलों एवं गैस्ट हाउसों में रहने वाले विदेशी पर्यटकों नींद खराब हो गई। मैकलोडगंज के लोग हुड़दंग के चलते अपने अपने घरो से बाहर निकल आए। इससे पहले भी कई बार देर रात तक बाहरी तिब्बती गुटों के आपसी झगड़ों ने शहर की गरिमा को ठेस पहुंचाई है लेकिनक्षेत्र की पुलिस के हाथ इन तक नहीं पहुंच पाते हैं।
कैप्शन- मैकलोडगंज के जोगीवाड़ा रोड पर दो गुटों के बीच हुए झगड़े के दौरान गिरे दोपहिया वाहन।
