
चौपाल (शिमला)। चौपाल में पंचायत समिति अध्यक्ष पद का चुनाव टल गया है। शुक्रवार को बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया नहीं हो सकी है। खंड विकास अधिकारी दुष्यंत सरपाल ने कहा कि पंचायत समिति अध्यक्ष के चुनाव कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने चुनाव की अगली तारीक 14 जून तय की है। उधर, कार्यवाहक अध्यक्ष पंचायत समिति बसंती देवी ने कहा कि तय बैठक से उम्मीद है कि अगली तिथि को नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।
