
शिमला। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए नया मैसेज पैक लांच किया है। अपने मोबाइल नंबर पर 33 रुपये का मैसेज पैक डालने पर उपभोक्ता 330 मैसेज कर सकेगे। इसके अलावा 83 रुपये के मैसेज पैक में 830 मैसेज मुफ्त मिलेंगे। बीएसएनएल की ओर से वीरवार को मैसेज पैक लांच किए गए। बीएसएनएल के अतिरिक्त निदेशक (कामर्शियल) प्रेम ठाकुर ने नए मैसेज पैक लांच करने की पुष्टि की है।
अपने मोबाइल पर 33 व 83 रुपये का मैसेज पैक डलवाने वाले उपभोक्ता बीएसएनएल के साथ-साथ अन्य नेटवर्क पर भी मुफ्त मैसेज कर सकेंगे। लोकल ही नहीं बल्कि नेशनल मैसेज पर भी यह छूट लागू रहेगी। मोबाइल में नए मैसेज पैक डलवाने के लिए उपभोक्ताओं को बीएसएनएल कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सभी रिटेलरों के पास नए मैसेज पैक उपलब्ध रहेंगे। बीएसएनएल के अतिरिक्त निदेशक (कामर्शियल) प्रेम ठाकुर ने बताया कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं से प्राप्त फीड बैक के आधार पर नया मैसेज पैक लांच किया गया है। मैसेज पैक उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद साबित होगा।
