पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन प्रक्रिया शुरू

रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में परिसीमन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 10 जून तक परिसीमन प्रस्ताव बनाए जाएंगे। परिसीमन प्रक्रिया 24 जून तक संपादित की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कपिल पांडे ने बताया कि 10 जून तक परिसीमन प्रस्तावों की तैयारी, 11 को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रो की सूची का प्रकाशन, 12 से 17 जून तक प्रस्तावों पर आपत्तियों का आमंत्रण, 18 से 22 तक आपतियो का निस्तारण, सूची का अंतिम प्रकाशन 23 जून और 24 जून को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रो की सूची निदेशालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts