
लालकुआं। रेलवे ट्रैक से पैड्रोल क्लिप चुराने वाले और खरीददार कबाड़ी को आरपीएफ ने मय सामान दबोचा है। चोरों के पास से रेलवे पुलिस ने 16 पैड्रोल क्लिप बरामद किए हैं। इधर, रेलवे मजिस्ट्रेट ने स्टेशन में छापामार अभियान चलाकर 9 लोगों का रेलवे एक्ट के तहत चालान किया है।
रेलवे मजिस्ट्रेट अंजू श्रीजुयाल ने स्टेशन में कैंप लगाकर आरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाया। स्टेशन परिसर में रेलगाड़ी आगमन के दौरान अनाधिकृत रूप से चहल कदमी करने वाले और धूम्रपान करने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया। इधर, आरपीएफ की टीम ने रेल लाइनों के 16 पैड्रोल क्लिप बरामद किए है। मामले में ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी भारत की निशानदेही पर रुद्रपुर वार्ड नंबर 4 रेशम बाडी से कबाड़ी का काम करने वाले मोहम्मद उमर को भी दबोच लिया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा दल आयुक्त मदन राणा, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में लंबे समय बाद चोरी का खुलासा हुआ है। अभियान में उपनिरीक्षक केके यादव, ऐहसान मियां शामिल थे। पेड्रोल क्लिप रेल की पटरी का ही एक हिस्सा है।
