तेजधार हथियार से युवक पर हमला

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना क्षेत्र के चौकीवाला स्थित एटीएम के पास एक युवक पर तेजधार हथियार से वार किया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। तेजधार हथियार का वार उसकी पेट पर लगा है, जिस पर उसे स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से नालागढ़ अस्पताल लाया गया।
पुलिस में दर्ज बयान में अजय ठाकुर पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव सैणीमाजरा तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह मंगलवार रात्रि 1 बजे रात को गुरमेल की गाड़ी पीबी 12पी 2586 में पैसे निकालने के लिए एटीएम आ रहे थे, जब वह दोनों चौंकीवाला स्थित एटीएम मशीन को देखकर रूके तो वह गाड़ी से बाहर निकला। इसी दौरान गुरमेल पुत्र जमालदीन निवासी मियांपुर हंडूर डाकघर गरदला, जिला रोपड़ पंजाब गाड़ी में बैठा रहा। जैसे ही वह गाड़ी से उतकर गाड़ी की खिड़की बंद करने लगा तो वहां खड़े प्रिंस ने इसके साथ हाथ मिलाया, जिसके साथ एक ढांग गांव निवासी पतला लड़का खड़ा था। इसी दौरान पीछे से काफी लड़के दौड़कर इनके पास आए तो एक जट्ट नाम के लड़के ने कृपाण से इसके पेट पर हमला कर दिया और वहां से भागकर गाड़ी में बैठ गया।
शिकायतकर्ता ने कोटा निवासी प्रिंस पर संदेह जताया कि इस हमले के पीछे उसका हाथ है, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। डीएसपी नालागढ़ सुशील शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मारपीट का विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts