धौलाकुआं इकाई में अनशन 21वें दिन जारी

पांवटा साहिब(सिरमौर)। धौलाकुआं स्थित एक इकाई में हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। इकाई प्रबंधन के अड़ियल रवैये से कामगार खिन्न होने लगे हैं। अब इकाई प्रबंधन वर्ग को बढ़े आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है।
धौलाकुआं स्थित इकाई मजदूर संघ अध्यक्ष सुनील कुमार व सचिव राज कुमार ने बताया कि हटाए मजदूरों वापिस रखे जाए। ठेका प्रथा, मजदूरों का शौषण बंद हो, श्रम कानून नियम लागू हो। इकाई कामगार संघ ने कहा कि क्रमिक अनशन जारी रहेगा। जिसें पुरुष कामगार रोज 24-24 घंटे तथा महिलाएं 6 घंटे क्रमिक अनशन पर बैठ रही है। बुधवार को मजदूरों के अनशन के 21वें दिन शबनम, प्रेमलता, संगीता, सलमा, कृष्णा, शमीम, चंद्रकांता, रज्जाक, शौक्त अली, सुरेश, करनैल व कृष्णपाल आदि हड़ताल पर बैठे।

Related posts