
लखनऊ: यूपी के वाराणसी के विश्व विख्यात संकटमोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन पर सात मार्च, 2006 को हुए आतंकी हमले के मामले में यूपी सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट का नोटिस भेजा गया है। नोटिस में यूपी सरकार से आरोपियों के खिलाफ मुकदमे वासप लेने के मामले में जवाब मांगा गया है। हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा है कि मुकदमा वापस लेने से पहले क्या केंद्र से इजाजत ली।
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से आरोपियों की लिस्ट मांगी है। इस केस में आरोपी शमीम के खिलाफ चल रहे मुकदमे को वापस लेने का निर्णय यूपी सरकार ने लिया था।
गौरतलब कि सात मार्च, 2006 को संकट मोचन व कैंट रेलवे स्टेशन पर हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोट के बाद दशाश्वमेध इलाके में भी डेढ़सी पुल के नजदीक एक कुकर बम बरामद हुआ था, जिसे पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया था। जांच के दौरान पुलिस व एसटीएफ ने इलाहाबाद के वलीउल्लाह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ व सर्विलांस से मिली जानकारी में चंदौली निवासी शमीम अहमद का भी नाम सामने आया।
