यमुना में डूबने से युवक की मौत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में यमुना नदी पर बने पुल के समीप पानी में एक युवक का शव मिला है। पुल के समीप नहाने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक की नहाते वक्त डूबने से मौत हुई होगी। विगत माह 10 अप्रैल को देईजी मंदिर के समीप पुजारी घाट में भी हादसा हुआ था। जिसमें आईटीआई के छात्र काहनूवाला निवासी जयपाल (21) की डूबने से मौत हो गई थी।
मंगलवार सुबह 10 बजे स्थानीय पुलिस थाने में सूचना आई। जिसमें देईजी साहिबां मंदिर और यमुना पुल के समीप एक व्यक्ति के नदी में डूबने का बात कही गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अज्ञात युवक (28) के शव को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि युवक ने एक बनियान और अंडरवियर पहना है। शरीर में चोट के कोई निशान नहीं है। शव को डेड हाउस पहुंचाया गया है। इस बारे में आसपास के पुलिस थानों और चौकियों में सूचना भेज दी गई है। उत्तराखंड की विकासनगर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि मंगलवार सुबह यमुना नदी में डूबे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की सहायता से शव नदी से निकाला गया। युवक की यहीं पर नहाते हुए मौत हुई है या साथ लगते क्षेत्र से बह कर पहुंचा है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास क्षेत्र और उत्तराखंड की विकास नगर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

Related posts