कार की टक्कर से स्कूली बच्चे की मौत

नगवाईं (मंडी)। नगवाईं के झीड़ी के पास मंगलवार को इनोवा कार की टक्कर से स्कूली बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झीड़ी निवासी जय सिंह का बेटा पांच वर्षीय साहिल उर्फ निखिल स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही इनोवा कार पीबी 01ए-2230 ने साहिल को टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक अरविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली है। औट थाना के हैड कांस्टेबल हरवंश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts