घंटों की बजाय अब मिनटों में मिलेगा एक्सरे

धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में एक्सरे करवाने आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब अस्पताल प्रशासन ने एक और एक्सरे मशीन की व्यवस्था की है। इससे एक्सरे की रिपोर्ट कुछ ही मिनटों में मरीजों को दी जाएगी। इससे मरीजों का समय बचेगा। पहले एक्सरे रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता था।
अस्पताल प्रशासन ने नई मशीन लगाई है। इस मशीन में एक्सरे की फिल्म उसी समय आ जाएगी। इससे पहले अस्पताल में एक ही एक्सरे मशीन थी। इसका एक पार्ट लंबे समय से खराब चल रहा है। पार्ट खराब होने के कारण मशीन गर्म हो जा रही है। इस कारण मरीजों को एक्सरे करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। अब एक्सरे रूम में एक और मशीन लगाई गई है। मशीन में आधुनिक तकनीक होने के कारण एक्सरे की रिपोर्ट मरीजों को उसी समय दे दी जाएगी। इससे मरीजों का समय भी बचेगा। साथ ही सीरियस मरीजों को भी एक्सरे करवाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। उधर, एमएस डा. राकेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में एक और एक्सरे मशीन लगाई गई है। मशीन में आधुनिक तकनीक होने के कारण इससे एक्सरे की रिपोर्ट जल्द ही दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले रखी गई मशीन में दिक्कत चल रही है। इस कारण मरीजों को एक्सरे के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

Related posts