भाजपा ने प्रदेश को कर्ज में डुबोया : प्रतिभा

सांगला (किन्नौर)। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कटगांव में जनसभा की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल अपने घर में ही पानी का संकट दूर नहीं कर पाए जबकि वीरभद्र सिंह ने हमीरपुर के लिए 68 करोड़ की पेयजल योजना शुरू की है। इससे साफ है कि भाजपा कार्यकाल में प्रदेश के लोगों के साथ धोखा हुआ है।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को 30 हजार रुपये से अधिक के कर्ज में डुबो दिया लेकिन प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में आते ही हर वर्ग को राहत दी। 23 जून को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्मदिन है। उसी दिन मंडी लोक सभा उप चुनाव है। ऐसे में जनता उपहार के तौर पर मुझे भारी मतों से जिताकर लोकसभा भेजेगी। वह अभी मंडी लोक सभा उप चुनाव को लेकर जनता के बीच वोट मांगने आई हैं ताकि केंद्र में हिमाचल के लोगों की आवाज को उठाया जा सके।
इस मौके पर विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, किन्नौर के चुनाव प्रभारी गंगूराम मुसाफिर, किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष पदमपुर नेगी, प्रवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, महासचिव एवं जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य जगदीश नेगी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts