
रोहड़ू। अराजपत्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की उपमंडल इकाई का प्रधान बाबू लाल मेहता को चुना गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के चुनाव महासंघ के पूर्व प्रधान बिहारी लाल जस्टा एवं पूर्व उप प्रधान राम गुरू की अध्यक्षता में हुए।
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रोहड़ू, चिड़गांव, टिक्कर खंड के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपस्थित में बैठक के बाद चुनाव आम सहमति से हुए। नई कार्यकारिणी में बाबू लाल मेहता प्रधान, डीसी चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगम राम नेगी महासचिव, नेहर सिंह जिराण, माधू सिंह, मेहर चंद, संदेश, राजकुमार, शमशेर को उप प्रधान चुना गया।
अनिल ठाकुर और प्रेम लाल कोषाध्यक्ष, ज्ञान सिंह शर्मा को मुख्य सलाहकार चुना गया। संदेश चौहान को संयुक्त सचिव, चुनी लाल कानूनी सलाहकार, केशव राम सलाहकार, शमशेर सिंह को प्रेस सचिव चुना गया। चिड़गांव के प्रधान बनवारी लाल ने मंडल स्तर की कार्यकारिणी के गठन में अपने सहयोगियों के साथ भाग लिया। उन्होने कहा कि बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के बाद सरकार के सामने समाधान की पेशकश रखी गई है।
