
बागेश्वर। खरेही में जल संस्थान के कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ गया है। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन और संविदा श्रमिक संघ के आह्वान पर फील्ड कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
फील्ड कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के साथ जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में सभा की और धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले हफ्ते खरेही में एक व्यक्ति ने जल संस्थान के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। उसके खिलाफ आज तक कार्रवाई नहीं हुई है जबकि पुलिस में एफआईआर दर्ज। इसी कारण कार्य वहिष्कार करना पड़ना पड़ा। कार्रवाई होने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। इस अवसर पर संगठन के मंडलीय अध्यक्ष जगदीश सिंह दोसाद, शाखा सचिव जगदीश चंद्र भट्ट,संजय परिहार, मोहन सिंह, दिनेश चंद्र लोहनी, सोबन राम, लक्ष्मण सिंह, केडी पांडेय, सुनील पांडे, भुवन पांडे, नसीम मोहम्मद रवि शंकर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कुशल सिंह रावत ने और संचालन संजय परिहार ने किया। कर्मचारियों के बहिष्कार के कारण फिलहाल योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। लंबे बहिष्कार से पेयजल वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
