अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की परीक्षा में 31 विद्यार्थी सफल

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के 31 विद्यार्थियों का चयन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की लिखित परीक्षा में हुआ है। आगामी 5, 6 और 7 जून को चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर प्लेसमेंट सेल की ओर से गत 22 मई को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के माध्यम से आर्ट्स और साइंस विषयों के विषय विशेषज्ञ पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। परीक्षा में शामिल हुए कुल 97 अभ्यर्थियों में से 31 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। जिसमें वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान से 8-8, भौतिक विज्ञान और गणित में 2-2, इतिहास में सात, अंग्रेजी में तीन और भूगोल में एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है। प्लेसमेंट सेल अधिकारी डा. संजय ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कार्य कर रहा है। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को उनकी सहमति के आधार इन केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। इस दौरान उन्हें 22, 500 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

Related posts