
कोटद्वार। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वन आरक्षी और बीट अधिकारियों ने पांच जून को देहरादून स्थित वन मुख्यालय घेरने का निर्णय लिया है।
वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष इंद्रमोहन कोठारी के अनुसार उनकी प्रमुख मांगों में अधीनस्थ वन सेवा नियमावली का प्रख्यापन करने, वन आरक्षी को पुलिस कांस्टेबल के समान ग्रेड वेतन देने, एक कैलेंडर वर्ष में 24 घंटे काम करने पर एक माह का अतिरिक्त वेतन, आहार भत्ता और सरकारी कार्यों के लिए निजी वाहनों का प्रयोग करने पर वाहन भत्ता देना आदि शामिल है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी फरवरी में दिया गया था। अब पर्यावरण पांच दिवस जून को
महारैली निकालकर वन मुख्यालय के घिराव का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि मांगे न माने जसने की स्थिति में छह जून से प्रात: 10 बजे से सायं पांच बजे तक ही ड्यूटी करेंगे। इस समय के बाद यदि आरक्षित वन क्षेत्रों और पार्कों में कोई भी घटना होती है तो उसके लिए वन कर्मी जिम्मेदार नहीं होंगे।
