अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर चिंता जताई है। वाहिनी ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस की कुनीतियों के चलते ही पहाड़ के गांवों से तेजी से पलायन हो रहा है। सरकारों की गलत नीतियों के कारण पहाड़ की प्राकृतिक संपदा की लूट मची है।

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। महासंघ ने इस मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि शासन स्तर पर विद्यालयों की श्रेणी निर्धारण में अनियमितताओं के चलते एक ही स्थान पर स्थित विद्यालयों को अलग-अलग श्रेणी में वर्गीकृत कर दिया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा पूर्व में विद्यालय स्तर पर प्रपत्र भरवाकर श्रेणी निर्धारण किया गया लेकिन वर्तमान में जिले, निदेशालय स्तर पर बिना विद्यालय के संज्ञान में लाए ही श्रेणी परिवर्तित कर दी गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारियों के वर्गीकरण के लिए जो अर्हताएं निर्धारित की गई हैं उनमें भी कई विसंगतियां हैं। ज्ञापन में संरक्षक शिवनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष प्रो. विजय प्रकाश पांडे, शंकर बिष्ट, अनीता गोस्वामी, महेश गोस्वामी, देवेंद्र भाकुनी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राम शब्द यादव, हरेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन भट्ट, प्रताप सिंह, रमेश सिंह, धनी राम, अर्जुन सिंह बिष्ट, राजकुमार जोशी आदि मौजूद थे।

Related posts