छुट्टियां नहीं मिलने पर दूसरी औरतों से संबंध बना सकते हैं सैनिक

छुट्टियां नहीं मिलने पर दूसरी औरतों से संबंध बना सकते हैं सैनिक

सैन्य अधिकारी और सैनिक सहित सैन्यकर्मी छुट्टी नहीं मिलने पर दूसरी औरतों से संबंध बनाने का प्रयास कर सकते हैं तथा कई मामलों में वे दुव्र्यवहार और फ्लर्ट करने में शामिल हो सकते हैं। अध्ययन के मुताबिक हाल ही में आई एक आर्मी स्टडी के मुताबिक छुट्टियां न मिलने के कारण घर जाने में असमर्थ सिपाही अपनी शारीरिक और भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरी औरत के चक्कर में पडऩे की संभावना रहती है।

जोधपुर स्थित 12 कोनार्क कोर ने ‘‘रोडमैप टू प्रोमोट डिग्निटी आफ वूमेन एंड केयर फॉर गर्ल चाइल्ड इन आर्मी’’ में सिफारिश की है कि ‘‘पर्याप्त प्रशिक्षण और आत्म अनुशासन के साथ ही नियमित अंतराल पर छुट्टी’’ उनमें ‘‘नकारात्मक व्यवहारोंं’’ का प्रबंधन करने में मदद कर सकती है।

अध्ययन में कहा गया है, ‘‘सैन्य जीवन की कई विशेषताओं में पत्नी से अलग रहना है घर जाने में देरी होना या छुट्टी से इनकार के चलते एक सैनिक विवाहेतर संबंध बनाने का प्रयास कर सकता है। कुछ मामलों मेें वे फ्लर्ट और दुव्र्यवहार भी कर सकते हैं।’’ मुख्य तौर पर महिला एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण पर जोर देने वाले इस अध्ययन में कहा गया कि सुरक्षा बलों से संबंधित महिलाओं को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वालों को ‘‘कठोर दंड’’ दिया जाना चाहिए।

इसमें कहा गया है, ‘‘इकाई के कमांडिंग आफिसर्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महिला या बालिका को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की रिपोर्ट होनी चाहिए और उल्लंघनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और ऐसे लोगों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।’’

Related posts