
बहादराबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड पार्क में एक महिला के साथ छेड़खानी करने पर बवाल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आठ युवकों को हल्की धाराओं शांतिभंग के अंदेशे में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि रविवार को क्रिस्टल वर्ल्ड पार्क में काफी भीड़ थी। पुरानी मंडी, कुतुबशेर सहारनपुर निवासी आठ युवक भी पार्क में घूमने आए थे। इसी दौरान पूल में नहा रही एक महिला के साथ युवकों ने छेड़खानी कर दी। इस पर पार्क में बवाल खड़ा हो गया। महिला के परिजनों ने युवकों की हरकत का विरोध करते हुए इसकी शिकायत मैनेजर से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी युवकों सलीम, अकील, जहांगीर, वसीम, राशिद, शाहनवाज, शाहबान और शाहनवाज पुत्र समीर को शांतिभंग होने के अंदेशे में गिरफ्तार कर लिया।
