420 अभ्यर्थियों ने दी पंतनगर विवि की प्रवेश परीक्षा

श्रीनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि पंतनगर की स्नातक में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा में गढ़वाल के कुल 420 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जीजीआईसी श्रीनगर में पंतनगर कृषि विवि के बीएससी कृषि और गृहविज्ञान विषय सहित विभिन्न विषयों के लिए स्नातक प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापिका सुमनलता पंवार ने बताया कि परीक्षा केंद्र में 448 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 420 ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे की पाली में पंत विवि से आए पर्यवेक्षक डा. राजेश सिंह और डा. विनय पांडे की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

Related posts