
देहरादून। सिनमिट कम्यूनिकेशन की ओर से आयोजित मिस्टर उत्तराखंड 2013 में कार्तिक तरानी को मिस्टर उत्तराखंड घोषित किया गया। आठ जजों ने मिलकर 21 में से शीर्ष 3 विजेताओं की घोषणा की। इसके अलावा वरुण गांधी को मिस्टर उत्तराखंड 2013 प्रथम रनरअप और अर्चित गोयल को मि. उत्तराखंड 2013 द्वितीय रनरअप घोषित किया गया। फिनाले में इससे पहले आदित्य सबरवाल और मयंक मिनोचा को मिस्टर फोटोजेनिक, सिद्धांत चमोली और वरुण गांधी को मिस्टर फिजीक, राज गौरव गैरोला और मोहित भट्ट को मिस्टर फ्रेश फेस, सिद्धार्थ गुप्ता और हिमांशु थापा मिस्टर चार्मिंग, तौसीफ अहमद को मिस्टर टेलेंटेड, कुंवर विश्वजीत और शिवम वर्मा को मिस्टर पॉपुलर च्वाइस, वरुण गांधी और मनीष ढौंडियाल को मिस्टर स्टाइल आइकॉन, कार्तिक और अभय प्रताप को मिस्टर 10, विभोर गुप्ता और रचित सिंह को मिस्टर फैशन आइकॉन, अर्चित गोयल को मिस्टर पर्सनालिटी, नितिन चौधरी को मिस्टर हार्ट थांब के सब टाइटल से नवाजा गया। फिनाले में एक निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक कुबूल है कि कलाकार निशा नागपाल भी बतौर जज मौजूद रही।
