जंजैहली के लस्सी में युवती से दुराचार

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के लस्सी गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ एक युवक द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चौकी इंचार्ज जंजैहली जीत सिंह सिंह दुराचार के मामले की पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लस्सी गांव के एक युवक ने अपने ही गांव की एक युवती को बहला फुसलाकर उससे दुराचार कर दिया। दुराचार करने के बाद आरोपी ने युवती को धमकी दी। इसके बाद युवती ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ पुलिस थाना जाकर युवती ने लस्सी गांव के युवक चेतराम के खिलाफ 376 के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल भी करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जंजैहली घाटी में दो सप्ताह में दूसरे दुराचार मामले से घाटी में सनसनी फैल गई है। एसपी मंडी आरएस नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

Related posts