
अगस्त्यमुनि। उत्तरांचल ग्रामीण बैंक अगस्त्यमुनि शाखा की ओर से करियर प्वाइंट कोचिंग संस्थान में करियर वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशाप के माध्यम से बैंक के अधिकारियो ने को बैंकिंग में बेहतर भविष्य के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक सुदीप भट्टाचार्य ने बैंकिंग में प्रवेश संबंधी विभिन्न परीक्षाओं के संबंध में बताते हुए कहा कि किस तरह युवा बैंकिंग में अपना करियर बनाने की तैयारी करें। शाखा प्रबंधक एसपी जयसवाल ने उत्तरांचल ग्रामीण बैंक की ओर से ग्राहकों की दी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और स्वरोजगार योजनाओं के बारे में भी बताया। कार्यशाला में करियर प्वाइंट की फैकल्टी टीम आशीष नेगी, दिनेश चौहान, कैलाश, पूजा राणा और योगिता समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं
