
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सफाई कर्मियाें को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में नगर पंचायत केदारनाथ के प्रभारी अधिकारी राकेश चंद्र तिवारी और अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने सफाई कर्मियाें को विभिन्न जानकारियां दीं। प्रभारी अधिकारी राकेश चंद्र ने बताया कि नगरीय ठोस प्रबंधन और हथालन नियम-2000 के तहत सफाई कर्मियाें के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ईओ बीपी भट्ट ने केदारनाथ धाम में तैनात सफाई कर्मियाें को जैविक और अजैविक कूड़े को एकत्रित करने के बाद पृथक करने की विधि बताई। भट्ट ने बताया कि केदारनाथ धाम में अजैविक कूड़े को बोराें में भरकर एकत्रित किया जा रहा है, जिसे यात्राकाल के बाद गौरीकुंड पहुंचाया जाएगा। जहां से उसे रिसाइकिलिंग के लिए भेजा जाएगा। कार्यशाला में सुबोध ममगाईं, मोहन प्रसाद गौड़, सफाई हवलदार मुकेश और नगर पंचायत केदारनाथ के समस्त सफाई कर्मी उपस्थित थे।
