जागरूकता ही रोक सकती है मानव तस्करी को

चंबा (टिहरी)। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यालशाला में कहा गया कि मानव तस्करी रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है।
पुलिस लाइन में मानव तस्करी के आयाम और चुनौती पर हुई कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य का अवैध व्यापार कई लोगों का धंधा बन गया है। इनमें यौन शोषण, वेश्यावृत्ति, बंधुआ मजदूरी, जबर्दस्ती विवाह, शरीर के अंगों का व्यापार और देह व्यापार में लोगों का उपयोग किया जाता है। तस्करी के शिकार लोगों के लिए सरकार की ओर से पीड़ितों के लिए शरणालय और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जाने चाहिए। जिससे कि ये लोग भी अपना सामान्य जीवन जी सकें। सीओ नरेंद्रनगर एसएस चिनवान ने कहा कि तस्करी के शिकार कई लोग कम शिक्षित होते हैं या फिर उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती है। पहले उन्हें कई सुनहरे सपने दिखाए जाते हैं, उसके बाद उनका शारीरिक शोषण किया जाता है। ऐसे मामलों से बचने के लिए जागरूक रहने की जरूरत है। इस मौके पर एसपीओ हरीश चंद्र जोशी, एसओ चंबा पंकज देवरानी, ऐश्वर्यपाल, एचएम पोखरियाल आदि उपस्थित थे।

Related posts