नौली गांव में प्रधानों का अनशन शुरू

पोखरी (चमोली)। पांच सूत्री मांगाें को लेकर हापला घाटी के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नौली गांव के भूतनाथ मंदिर प्रांगण में प्रदर्शन किया है। साथ ही आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है।
शनिवार को हापला घाटी संघर्ष समिति के बैनर तले भैरवनाथ मंदिर प्रांगण पहुंचे सात गांवों के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके पश्चात ग्राम प्रधान नौली माहेश्वरी देवी, प्रधान नैल सुरेंद्र सिंह नेगी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन स्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक गोपाल सिंह पंवार ने कहा कि कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद क्षेत्र में संचार, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा और सड़क की कमी बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, नारायण सिंह, उमा देवी, रामेश्वरी देवी, राजबर, नत्थी लाल, देवेंद्र राणा आदि शामिल थे।

यह हैं ग्रामीणों की मांगे
हापला-धोतीधार मोटर मार्ग निर्माण।
गोदली गांव में एलोपैथिक चिकित्सालय की स्थापना।
जीआईसी गोदली में स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति।
जीआईसी गोदली में एनसीसी डिवीजन की स्थापना।
हापला क्षेत्र में पर्यटन आवास गृह का निर्माण।

Related posts