
बदरीनाथ/गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड की तीर्थयात्रा पर जा रहे दो महिला तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
शनिवार को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रही प्रकाश कौर पत्नी अमर सिंह (60) ग्राम पुरवाल, बामना, तहसील गुरुदासपुर पंजाब की सुबह साढे़ आठ बजे घांघरिया में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वहीं, बदरीनाथ धाम में पुलिस थाने के समीप आंध्रप्रदेश के गंगापत्तन, थाना क्षेत्र एंटा की तोतापल्ली सरस्वती (63) की भी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। एसआई कुंदनराम ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है।
