सीवर निर्माण से सड़कें बदहाल

गोपेश्वर। नगर की सड़कें पिछले एक वर्ष से हो रहे सीवरेज निर्माण कार्य से बदहाल पड़ी हैं। सबसे अधिक दिक्कत जीरो बैंड, जिला अस्पताल रोड, कर्णप्रयाग टैक्सी स्टेंड, मुख्य बाजार, पोस्ट ऑफिस रोड और पुलिस लाइन तिराहे पर बनी हुई है।
स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह, हेरी सिंह नेगी, संदीप सिंह, मंगल सिंह और दिगंबर सिंह का कहना है कि सीवरेज निर्माण कार्य करा रही संस्था पर जिला प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, वहां भी सड़क पर डामरीकरण नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत का कहना है कि कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण इकाई के अधिकारियों को शीघ्र लाइन के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन का कहना है कि कार्यदायी संस्था को लोनिवि के साथ समन्वय बनाकर सड़क सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts