प्रबंध कमेटी के निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण तय

चंपावत। डेरी विकास विभाग ने दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति चंपावत की प्रबंध कमेटी के निर्वाचन के लिए सीटों के आरक्षण की स्थिति को अंतिम रूप दे दिया है। आरक्षण की स्थिति पर सात दिन के भीतर आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी और 13 दिन के भीतर इन आपत्तियों का निस्तारण हो जाएगा।
डेरी विकास विभाग के उप निदेशक संजय उपाध्याय की ओर से जारी सूची के अनुसार दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के लिए कुल नौ निर्वाचन क्षेत्र बनाए गए हैं। इनमें से तीन निर्वाचन क्षेत्रों को आरक्षित घोषित किया गया है। किमतोली निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए, खेतीखान और टनकपुर निर्वाचन क्षेत्र महिला के लिए आरक्षित रहेगा। धौन, पाटी, मंच, मानेश्वर, ललुवापानी और लोहाघाट निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित रहेंगे। इन निर्वाचन क्षेत्रों के अधीन कुल 78 दुग्ध समितियां हैं। आरक्षण की घोषित सूची पर आपत्तियां सात दिन के भीतर मांगी जाएंगी और डेरी विकास विभाग इनका निस्तारण 13 दिन के भीतर कर देगा। बाद में इसी आरक्षण की व्यवस्था के आधार पर दुग्ध संघ की प्रबंध समिति के चुनाव होंगे।

Related posts