खाली भवन को लेकर दो विभागों में विवाद

बड़कोट। राजस्व विभाग के खाली भवन पर दो विभागों का हक जताने पर विवाद की स्थिति खड़ी हो गई है। पांच माह से पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के रूप में संचालित इस भवन के बाहर सैनिक कल्याण विभाग ने भी अपना हक जता साइन बोर्ड गाड़ दिया है। खास बात है कि विभाग ने विश्राम गृह निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी है।
बड़कोट पुरानी तहसील के पास राजस्व विभाग का दो कमरों वाला भवन कई वर्षों से खाली था। पांच माह पहले पुलिस ने इस भवन की मरम्मत की और सीओ कार्यालय का संचालन शुरू किया। अब सैनिक कल्याण विभाग भी भवन पर अपना हक जता रहा है। विभाग ने बकायदा भवन के बाहर अपना साइन बोर्ड गाड़ दिया है। साथ इस भवन के पास विश्राम गृह बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। सीओ एमएस रावत ने कहा कि इस भवन पर पांच माह से सीओ कार्यालय संचालित हो रहा है। पुलिस के पास कार्यालय के लिए कोई भवन नहीं है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को भी दे दी गई थी।

Related posts