
उत्तरकाशी। आशा कार्यकत्रियों ने सरकार से मासिक मानदेय तय करने की मांग की है। उन्होंने ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को कालीकमली धर्मशाला में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकत्री दस वर्षों से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं, लेकिन अब तक सरकार ने उनका मानदेय निश्चित नहीं किया है। जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। बैठक में महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि यदि आशाओं का मासिक मानदेय दस हजार रुपये तय नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर चंपा रावत, रेखा नौटियाल, सरिता राणा, कुसुम भट्ट, पुष्पा चौहान, सोना, इंद्रा, अनीता, मीना देवी, चंद्रकला आदि उपस्थित थीं।
