
रानीखेत। सेना में धर्मगुरुओं के पद के लिए 1162 युवकों ने सोमनाथ मैदान में दौड़ लगाई, जिनमें 129 युवक सफल हुए। बाद में उनका शारीरिक परीक्षण किया गया। कल दो मई को एजुकेशन हवलदार पद की भर्ती शुरू होगी। कॉल लेटर के आधार पर हो रही इस भर्ती के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट ने पुलिस, छावनी परिषद को व्यवस्था के लिए सचेत कर दिया है।
धर्मगुरुओं के लिए भी कॉल लेटर के आधार पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस पद के लिए 12 सौ युवकों को कॉल लेटर भेजे गए थे। जिनमें से 38 युवक लंबाई आदि में बाहर हुए। 1162 युवकों को दौड़ने का मौका मिला जिसमें 129 युवक सफल रहे। भर्ती अधिकारी पुनीत दत्ता ने बताया कि सफल युवकों का शारीरिक परीक्षण, मेडिकल और प्रपत्रों की जांच चल रही है। एजुकेशन हवलदार पद के लिए सात हजार कॉल लेटर भेजे गए हैं। उनकी भर्ती प्रक्रिया कल रविवार से सोमनाथ मैदान में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पिछले 26 मई से जिलेवार चल रही भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई है। इस कार्य में प्रशासन, कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, कैंट प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लोगों ने विशेष सहयोग किया।
