सैलानी पहाड़ी सिड्डू के मुरीद

शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की ओर लगाए गए फूड फेस्टिवल में सैलानियों व स्थानीय लोगों ने पहाड़ी सिड्डू के खूब चटकारे लगाए। आशियाना रेस्टोरेंट में लगाए गए फूड फेस्टिवल के दौरान शनिवार को घंडयाली का मदरा, चिकन अनारदाना, पालक पनीर मदरा, दाल चना और बाथू की खीर परोसी गई।
एचपीटीडीसी की ओर से आयोजित फूड फेस्टिवल में पहाड़ी सिड्डू खूब पसंद किया गया। सिड्डू के स्टाल पर जमकर भीड़ उमड़ी। लंच व डिनर के दौरान सिड्डू की जबरदस्त डिमांड रही।
————————–
ये रहेगा फूड फेस्टिवल का मेन्यू
2 जून छा मीट, सेपू बड़ी, राजमाश मदरा, धुले माह, घीये का मीठा
3 जून चिकन मदरा, कद्दू खट्टा, चना मदरा, दाल उड़द, खीर
4 जून चिकन अनारदाना, सेपू बड़ी, घंडयाली का मदरा, दाल रौंगी, बदाना मीठा
5 जून छा मीट, चना रैंठा, भल्ले का मदरा, पालक पनीर मदरा, राई मूंगी दाल, कद्दू का मीठा
——————————–
200 में वेज, 250 में नॉन वेज थाली
फूड फेस्टिवल के लिए पर्यटन विकास निगम के आशियाना रेस्टोरेंट में वेज और नॉन वेज थाली तैयार की गई है। वेज थाली 200 और नॉन वेज थाली की कीमत 250 रुपये तय की गई है।

पैक करवा कर घर ले जाओ सिंगल आइटम
फूड फेेस्टिवल में बने लजीज व्यंजनों में से एक आध आइटम अगर आप घर ले जाना चाहें तो इसके लिए भी खास व्यवस्था की गई है। निगम की ओर से आधुनिक पैकिंग सामग्री में पैक कर सिंगल आइटम लेने की भी व्यवस्था की गई है।

मिलेगा रेस्पी का असली स्वाद : चौहान
पर्यटन विकास निगम की ओर से लगाए जा रहे फूड फेस्टिवल में सैलानी व स्थानीय लोग पहाड़ी व्यंजनों की असली रेस्पी का आनंद ले सकेंगे। फूड फेस्टिवल में हिमाचली मदरा सहित खट्टे व मीठे व्यंजन विशेष तौर पर तैयार किए जाएंगे।
– बीआर चौहान
वरिष्ठ प्रबंधक, एचपीटीडीसी

Related posts