जिस कपड़े से फांसी लगाई, उसी से लगे थे घाव

चुराह (चंबा)। बहनौता में हुई महिला की आत्महत्या के मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में पाया गया है कि जो निशान महिला के शरीर पर मिले थे, वे कपड़े से बनाए गए फंदे से लगे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच भी तेज कर दी है। पंचायत लेसूंई के गांव बहनौता में एक महिला का शव फंदे से झूलती मिला था। महिला के शरीर पर कुछ घाव पाए गए थे जिसकारण परिजनों से हत्या होने का भी अंदेशा जताया था। मामले में महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है। इसमें पाया गया है कि महिला के शरीर पर लगे घाव उसी कपड़े के हैं जिससे महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। तीसा थाना के प्रभारी शरीफ मोहम्मद ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पाया गया है कि महिला के शरीर पर लगे घाव उसी कपड़े के हैं जिससे महिला ने फांसी लगाई थी।

Related posts