धर्मशाला पुलिस ने धरे दो मनचले

धर्मशाला। सकोह के पास बाइक पर सवार दो मनचले युवकों को हुड़दंग मचाने और लड़कियाें को परेशान करना महंगा पड़ गचया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल सवार प्रदीप और मनीष निवासी अप्पर सकोह बाइक पर सवार होकर कांगड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सकोह के पास सड़क से गुजर रही दो लड़कियों को इन्होंने परेशान किया। लड़कियों ने बाइक नंबर नोट कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने इन्हें सकोह के पास हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी मोहित चावला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts