
कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कुल्लू मंडल ने शनिवार को कार्यकारिणी का गठन कर दिया। मंडल भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने अपनी टीम बरशैणी के अमर ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया नियुक्त किया है। उपाध्यक्ष पद पर लोअर ढालपुर के चंदन प्रेमी, शुरड़ के चंद्रप्रीत (नीटू), पिरड़ी के चुन्नी लाल, परगाणू के आलम चंद, पुईद के जोगिंद्र सिंह, मशाणा के राज किरण और सेरीबेहड़ के सुशील की ताजपोशी की है।
कुल्लू के अमित सूद और बड़ा भूईण के तारकेश्वर शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया है। सचिव पद पर तेगुबेहड़ के किशोरी लाल, दोहरानाला के बनिरा प्रशाद, बाईंग के सोहन लाल, थरमाण के अनूप भंडारी, खडीपंध के श्याम लाल, शमशी की नंदनी, हरीश छाबड़ा, भुंतर के प्रकाश और अजय किशोर को शामिल किया है। पारला भुंतर के कर्ण घई को प्रेस सचिव और सुल्तानपुर के विक्रांत सलहूरिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में जच्छणी के तीर्थ राम, चौंग के दौलत राम, जरड़ के दीपक सोहल, मौहल के आशू भारद्वाज, पिरड़ी के पुष्पकांत शर्मा, बुआई के डाबे राम, बंसू के बुध राम, पूईद के महेश्वर सिंह, जिया के जीत राम, देवधार के अमर चंद, तेगुबेहड़ के विक्रम, चौंग के फतेह चंद, जिया के राजेंद्र, लाशणी के लाल सिंह, नरोगी के महेश्वर सिंह, भूमतीर के प्रहलाद, हाथीथान के सन्नी शर्मा, छनेत के रेवत भारती तथा बरशैणी के पुरुषोत्तम लाल को शामिल किया है।
