
अर्की (सोलन)। धार्मिक समारोह से लौट रहे एक युवक पर तीन लोगों ने हमला बोल दिया। यही नहीं पिटाई करने के बाद उसकी जेब से मोबाइल और रुपये छीनकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक भगत राम पुत्र निक्कू राम गंाव ध्वारी डाकघर मटेरनी जिला अर्की वीरवार रात एक धार्मिक समारोह से वापस आ रहा था। जब वह गांव सारमा माध्यमिक स्कूल से नीचे पहुंचा तो एक युवक अपने दो तीन साथियों के साथ आया और अचानक इसे पीछे से पकड़कर नीचे गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पति के खिलाफ थाने में शिकायत
अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की में सनावर गांव निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि इसके पति ने इसके साथ मारपीट की। इससे नाक में गंभीर चोट आई है। मेडिकल करवाने पर सख्त चोट लगने की पुष्टि हुई । शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
