जिंदगी को कहो हां, तो तंबाकू को कहो ना

सोलन। विश्व तंबाकू दिवस सोलन के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों रैली निकाल कर नशे के दुष्प्रभाव बताए। वहीं कई स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इस दौरान राजकीय(छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित प्रतियोगिता के निम्न आयु वर्ग भाषण प्रतियोगिता में मनदीप ने प्रथम, मनीष ने दूसरा स्थान हासिल किया। मध्यम वर्ग में मनीष और वरिष्ठ मे अभय ने पहला स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में नरायण, फहद हाशमी, मनोज पहले, युगल, कृष्ण का प्रदर्शन बेहतर रहा। नारा लेखन में हेमंत, लक्ष्य, अनिल नेगी, कैलाश, राम स्नेही और सोमेश अव्वल रहे। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ में जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य डा. चंद्रशेखर शर्मा सहित एसएमसी प्रधान हरिदत शर्मा मौजूद रहे। वहीं, शहीद सिकंदर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय बोहली में नशा निवारण दिवस पर भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नेहा ने प्रथम, राधिक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्र्ग में प्रीति ने पहला और महक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में वीर बहादुर, अजय कुमार, कार्तिक और अक्षय ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य मोहन चंद जोशी, तृप्ता शर्मा, अरुण कुमार, मीना, मधु, नरेंद्र कुमार कार्यक्रम का हिस्सा बने। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुग्गघाट में तंबाकू निषेध दिवस पर एक विशाल जागरूक ता रैली निकाली। इस दौरान आयोजित चित्रकला, भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई। भाषण प्रतियोगिता में सिमरन ने पहला, दिव्या ने दूसरा स्थान हासिल किया । कनिष्ठ वर्ग में श्रुतिका और शिक्षा, चित्रकला प्रतियोगिता रोहित,अशोक, भावना कश्यप ने प्रतियोगिता जीती। क सौली (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कसौली में तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। कर लोगों को नशे के बारे में जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक भी किए। नाटक में किरणा, विकास,निशु, रजत, विश्व, देवन, आसीफ, रोहन ने भाग लिया। सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक चामियां में तंबाकू निषेध दिवस में स्कूल परिसर से लेकर शक्तिघाट तक जागरूकता रैली निकाली गई। इसके अलावा नशा निवारण पर भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई।जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य लता वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे संबधित बिमारियों के बारे में बताया और नशे से दूर रहने की सलाह दी। कुनिहार(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में तंबाकू निषेध दिवस पर प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों सहित आस्था कालेज एजूकेशन की पिंकी ठाकुर, दीप्ति शर्मा और पारस ने भी भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से लेकन बस स्टैंड तक जागरूकता रैली भी निकाली। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्या पीडी कड़ोला सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे। कं डाघाट(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में तंबाकू निवारण दिवस पर भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में अमिता ने प्रथम, रक्षंधा ने द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में रेखा ने पहला, किरण ने दूसरा, कुणाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संजीव कुमार, डा. केसी शर्मा, कुसुम नेगी, डा. धनीराम, धर्मेद्र शर्मा, सुनील कुमार, रूप लाल, संध्या ठाकुर, रेखा, रोशन, कुलदीप मौजूद रहे।

दुकानदारों को भी किया जागरूक
सोलन। ओच्छघाट में नशा निवारण दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने स्थानीय बाजार में रैली निकाली और दुकानदारों को नशा निवारण के बारे जागरूक किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान एनएसएस, इको क्लब और एनएसएस प्रभारी पूनम सैनी, गीताजंलि, जय किशन ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य लोकेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।

पोस्टर बना बताए नशे के दुष्प्रभाव
दाड़लाघाट (सोलन) । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में एनएसएस कि ओर से तंबाकू निषेध दिवस मनाया। 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बैनर, पोस्टर व नारा लगाकर लोगों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया। सुशील, नरेंद्र, दीपक, प्रकाश, निशा, पूजा, हेमलता, सपना, निशा, सोनाली, किरण, रवीना, ममता, दिक्षा, सौरभ, हेमराज, रूपेश, कमल, प्रदीप, अभिषेक, अजय नवीन, कपिल, विवेक, मदन लाल, हेमराज, पंकज, हिमानी, हरसीता, पूर्णिमा, शिवानी, अनीता, आशा, नीलम, ललिता, अंजना, सोमा, आरती, ज्योति, नरेंद्र, अंकित कुसुम, मंजु, भवानी रैली में मौजूद रहे।

Related posts