
शिमला। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का आगाज महिला और पुरुष वर्ग की हॉफ मैराथन के साथ हुआ। पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर दौड़ में पंजाब के सत्येंद्र पहले स्थान पर रहे। महिला वर्ग में हमीरपुर की रीता प्रथम रहीं। हॉफ मैराथन में शामिल हुए धावकों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुषमा वर्मा, शिल्पा ठाकुर, ज्योतिका दत्ता, गौरव चौहान और देविका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनको उपायुक्त ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। विजेताओं को उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा और पुलिस अधिक्षक अभिषेक दुल्लर ने विजेताओं को सम्मानित किया। हॉफ मैराथन में पुरुष वर्ग में पंजाब के सत्येंद्र को 21000, दिनेश कुमार एचपी पुलिस को ग्यारह हजार, आर्मी के राकेश को सात हजार, विकास को पांच हजार, संजय कुमार को तीन हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छठे से 15वें स्थान पर रहने वाले भूपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार एचपी पुलिस, राजपाल सिंह, राकेश एचपीपी, नागेंद्र पॉल, अजय पाल सिंह, राहुल मेहता, जगप्रीत सिंह, प्रेम सिंह एचपीपी, अनिल, यशवंत सिंह, रणवीर सिंह, गुरमुख सिंह, अनिल और रितिक को एक-एक हजार का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में विजेता हमीरपुर की रीता को ग्यारह हजार, दूसरे स्थान पर रही हरप्रीत को सात हजार, नेहा को पांच हजार, सीमा को तीन हजार, पांचवें स्थान पर रहीं कांता को दो हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। शरणजीत कौर, निवेदिता, नेहा वर्मा, रजनीश बाला एचपीपी, पूजा, पम्मी, पूजा रोमा, पूजा, शालू ठाकुर, सीता कुमारी, प्रोमिला, दीक्षा, अनिकिता और बीसवें स्थान पर रही पंकज को एक-एक हजार की नकद राशि भेंट की गई।
—————-
युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका
शिमला। समापन अवसर पर उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि देश के निर्माण और समाज को सही दिशा देने में युवाओं का अहम योगदान होता है। उन्होंने कह कि हाफ मैराथन को ग्रीष्मोत्वस का पहला हिस्सा है इसे इसी तरह से जारी रखा जाएगा। पुलिस अधीक्षक शिमला तथा मैराथन कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक दुल्लर ने कहा कि दौड़ में चार सौ धावकों ने हिस्सा लिया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ओपी भौटा भी मौजूद रहे।
