
चंबा। मंडी संसदीय क्षेत्र की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए कांग्रेस सेवा दल चंबा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक इंद्रदत्त लखनपाल ने चंबा के मुख्य संगठक विजय कुमार, सह प्रभारी पवन चौधरी, संगठक योगेश यदु, अतिरिक्त महिला संगठक कमला भारद्वाज और महिला संगठक विमला देवी को मंडी सीट के उप-चुनाव के लिए भरमौर-पांगी में प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा है। सेवादल चंबा के मुख्य संगठक विजय कुमार ने संसदीय सीट के भरमौर-पांगी चुनाव क्षेत्र में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए सेवादल के सदस्यों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। सभी सदस्यों से चुनाव में ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने भरमौर-पांगी में तैनात किए गए सदस्यों की सूची प्रदेश मुख्य संगठक को भेज दी है। विजय कुमार और योगेश यदु ने बताया कि चुनाव क्षेत्र भरमौर को सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टर भरमौर की 13 पंचायतों में भजन सिंह, शिव कुमार, जीत कुमार, महाषु राम, पुन्नु राम, प्रीतो देवी, कमलेश कुमारी, उषा, व्यासो, रीना प्रचार प्रसार करेंगी। सेक्टर होली में शिव प्रसाद, शिव उत, संध्या देवी, कमला, टिंडो देवी व रिच्छिया देवी की ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर लिल्ह, बेलज में लाल सिंह, देव राज, पवन शर्मा, प्रेम, केवल, नरेंद्र, पंकज, मान सिंह, रविंद्र, मिलाप को तैनात किया गया है। गैहरा सेक्टर में ईश्वर कपूर, मंजीत वर्मा, मखोली राम, इंद्रा देवी, बशीर मोहम्मद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेक्टर पांगी-किलाड़ में बेली राम राणा, ठाणु राम, ठग्गु राम, जितेंद्र, प्रेम, रामचरण, भांगी राम, लक्ष्मण दास, मीना, टीका राम, राज कुमार, चंपा कुमारी की ड्यूटी लगाई गई है। विजय कुमार ने सेक्टरों में तैनात सदस्यों से किसी तरह की भी ढील न बरतने का आग्रह किया है।
