
जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई ने चेतन बरागटा को भाजपा युवा मोर्चा विंग का राष्ट्रीय प्रभारी बनने पर बधाई दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, मंडल महामंत्री उमेश शर्मा, गोपाल जबैईक, मंडल उपाध्यक्ष चेत राम आजाद, ओंकार तेगटा, इंद्र चौहान, प्रताप चौहान, मंडल कोषाध्यक्ष सुंदर डोगरा, मंडल प्रवक्ता राकेश शर्मा, मंडल सचिव रेखा चौहान, विजयलक्ष्मी, रजनी सलाकटा, रीता चौहान, छोटू चौहान, प्रमोद चौहान, कार्यालय सचिव लीलाधर, संदीप दीपटा, कंवर बृजराज, जवाहर वर्मा, सुरेश पाल, नरेश, गीता रांटा, संतोष ओक्टा, जमना देवी, शारदा काल्टा, प्रकाश सावंत, अनिल काल्टा, बबलू दपटा, बालक राम चौहान, प्रताप चौहान, शमशेर मेहता, ओम प्रकाश धौटा, बबली औक्टा, महिंद्र राजटा, ध्रुवा देवी, अनिता, गीता नानटा, अजय बाबी, बशेर सिंह, दीपक चौहान, ईश्वर सिंह, चुन्नी लाल, प्रदीप नेंटा, संदीपना चौहान, शशी कपालटा तथा रीना भारती ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि चेतन बरागटा के राष्ट्रीय प्रभारी बनने से जुब्बल कोटखाई का मान सम्मान बढ़ा है। उन्होंने चेतन बरागटा को राष्ट्रीय प्रभारी का पदभार देने के लिए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है।
