जड़ी बूटी के उपयोग की दी जानकारी

नई टिहरी। महिला समाख्या की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को जड़ी बूटी से उपचार की जानकारी दी गई।
महिला समाख्या के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में बांडासारी जौनपुर की यशोदा देवी ने लिकोरिया संबंधी बिमारी से निपटने में कारगर जड़ी-बूटी की जानकारी दी। थौलधार गोजमेर की सुंदरी देवी ने मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों में काम आने वाली अलबेरा, सतावरी के प्रयोग के संबंध में बताया। नरेंद्रनगर की बरदेई देवी ने किनगोड़ा, झिरांण, कालाबांशा के उपयोग से दूर होने वाली बिमारियों की जानकारी दी। महिला समाख्या की जिला समन्वयक रीना पंवार ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं उपचार के दौरान चिकित्सकों को पूर्ण जानकारी देने में हिचक करती है। जिससे उनका सही उपचार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जून माह के अंतिम सप्ताह तक नरेंद्रनगर, जौनपुर और थौलधार में पांच-पांच संजीवनी केंद्र खोले जाएंगे। इस मौके पर नरेंद्रनगर ब्लाक प्रभारी दुलारी उनियाल, जौनपुर की गुड्डी रावत और थौलधार की सतना राणा मौजूद थी।

Related posts