
रुद्रपुर। नामजद व्यापारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी। डीजीएम कार्यालय परिसर में विद्युत कर्मियों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीते 17 मई को देवभूमि व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने डीजीएम कार्यालय में विद्युत कर्मियों से धक्कामुक्की व अभद्रता की। 18 मई को घटना की नामजद रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई। लेकिन 12 दिन बीतने के बाद भी पुलिस नामजद व्यापारियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। डीएम,एसएसपी, एडीएम से मुलाकात कर व्यापारियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर सैय्यद शिराज उस्मान, एमएन उप्रेती, डीएस नेगी, केएन जोशी, अर्जुन प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, आशीष काला,पीसी मठपाल, मनोज जोशी, अनीता काला, शोभा जोशी, आरसी खन्ना, बीके चौहान, गोविंद सिंह, आदि मौजूद थे।
