छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंका

रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र में घर में घुसकर छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर हालत में छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेजाब से उसकी एक आंख खराब हो गई है। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है।
किच्छा के ग्राम अजीतपुर निवासी गंगाराम की 19 वर्षीय पुत्री पार्वती बुधवार रात घर में सोई थी। देर रात कोई घर में घुस आया और पार्वती केचेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पार्वती की चीख पुकार पर परिजन जाग गए। उन्होंने उसे उपचार के लिए रुद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक पार्वती की एक आंख खराब हो गई है। इधर पीड़ित पक्ष की ओर से अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पार्वती बीए सेकेंड ईयर की छात्रा है। साथ में आंगनबाड़ी केंद्र भी चलाती है।

Related posts