बढ़ सकते हैं पैट्रोल के दाम!

बढ़ सकते हैं पैट्रोल के दाम!

नई दिल्ली : पैट्रोल कीमतों में इस सप्ताह एक रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो सकता है। रुपया 10 माह के निचले स्तर पर पहुंच गया है जिससे आयात महंगा हो गया है जिससे पैट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पैट्रोल कीमतों में प्रत्येक पखवाड़े संशोधन किया जाता है। यदि पेट्रोलियम मंत्रालय की मंजूरी मिल जाती है तो कीमत वृद्धि 1 जून से लागू हो सकती है।

डॉलर के मुकाबले रुपया घटकर 56.38-39 प्रति डॉलर तक नीचे आ गया है। मार्च में हुए मूल्य संशोधन की तुलना में रुपए में दो रुपए प्रति डॉलर की गिरावट आई है। यदि ऐसा होता है तो पैट्रोल कीमतों में तीन माह में यह पहली मूल्यवृद्धि होगी। इससे पहले पैट्रोल के दाम 1 मार्च को बढ़ाए गए थे। उसके बाद से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर चार बार पैट्रोल के दाम घटाए गए हैं।

Related posts